एसकेएमयू में बेहतरीन शोध के लिये शोधर्थियों की प्रोग्रेसिव रिसर्च टीम बनी

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में पहली बार शोधार्थियों की कोर रिसर्च टीम तैयार की गयी है यह टीम बेहतरीन रिसर्च के लिये काम करेगी। सोशल साइंस संकाय के कोर्स वर्क के कॉर्डिनेटर सह स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समाज विज्ञान व कॉमर्स के कुल अध्ययनरत 93 शोधार्धियों में से बेस्ट रिसर्च स्टूडेंट्स का चयन कर एक ’ प्रोग्रेसिव रिसर्च टीम’ का गठन किया गया है। समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जैनेंद्र यादव ने 14 चयनित शोधर्थियों को भविष्य में विश्वविद्यालय के लिये बेहतरीन रिसर्च करने का संदेश दिया। डॉ जैनेंद्र यादव ने इसे ऐतिहासिक भी कहा। उन्होंने कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा के कार्यों की प्रशंसा की। उसे इंस्ट्रूमेंटल व लक्ष्य उन्मुखी शिक्षक भी कहा। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम समाज के लिए कुछ अच्छा करे व आने वाले पीढी को कुछ अच्छा माहौल दे। 

मौके पर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि गुणात्मक व उन्नत किस्म का शोध किसी भी संस्थान की मान-मर्यादा होती है जिसे तराशकर प्रखर बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से यू जी सी 2022 के रेगुलेशन के तहत ’ वेल ट्रेनेड रिसर्चर ’ के संप्रत्य की परिकल्पना है जिसे ही इस शोध टीम के द्वारा यथार्थ करने का  एक छोटा- सा प्रयास है। यह गर्व का विषय है कि शोध विषयों की पढ़ाई से न केवल शोधार्थियों में शोध का ज्ञान,रुचि व अभिप्रेरणा जागृत हुई है बल्कि अंतर विषयक समावेश से विश्वविद्यालय में शोध का एक सार्थक माहौल भी निर्मित हुआ है। इस चयनित टीम में मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीतिकशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र व कॉमर्स के शोधार्थी शामिल है। इस टीम में अभिनव कुमार, रोजी बेक व स्निगधा हांसदा (राजनीतिकशास्त्र), दिव्या कुमारी, हीना परवीन, दशरथ महतो व मुनि हंसदा ( मनोविज्ञान), सुधीर किस्कु, नूतन कुमारी व गीता रानी टुडू ( समाजशास्त्र), संदीप कुमार शर्मा व दीपक कुमार ( अर्थशास्त्र),  केशव मंडल (इतिहास) व रोहित कुमार मिंज (कॉमर्स) प्रमुख है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p80u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *