देवघर। पिछड़ा दलित नेता पप्पू राऊत ने देवघर नगर निगम के स्वच्छ मिशन स्मार्ट सिटी के दावे को कागजी बतलाते हुए कहा कि नगर भ्रमण करने के उपरांत जो दृश्य सामने आती है वह कुछ और बयां करती है। श्री राउत ने कुछ तस्वीरों के माध्यम से उस इलाके में बजबजाती गंदगी को दर्शाते हुए यह आरोप लगाया कि नगर निगम के स्वच्छा मिशन स्मार्ट सिटी के दावे खोखले है। श्री राउत ऐसी स्थिति को लाने के लिए निगम की अकर्मण्यता के साथ साथ उस वार्ड के निवर्तमान पार्षद द्वारा वार्ड को उपेक्षित करना को जिम्मेदार ठहराया।