फतेहपुर, (जामताड़ा) I फतेहपुर प्रखंड के शिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत मुरीडीह के आदिवासी बहुल सालबागान टोला के लोग जर्जर सड़क की समस्या से परेशान है! गोविंदपुर – साहिबगंज स्टेट हाईवे के किनारे बसे सालबागान टोला के लगभग 650 सौ फीट सड़क इतनी जर्जर है कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को पैदल चलना भी दूभर-सा लगता है! दो पहिया व चार पहिया वाहनों को गांव के भीतर तक आने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है! इस संबंध में ग्रामीण प्रकाश मरांडी, मिलोती मुर्मू, बासंती सोरेन, विशेश्वर हेम्ब्रोम, लक्खी हाँसदा, भारती सोरेन, अनिल मरांडी, दुलाड़ मरांडी आदि ने बताया कि गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क से टोला तक आने वाले करीब 650 फीट कच्ची सड़क में कई जगहों पर गड्ढे एवं पानी जमा रहते हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी उत्पन्न होती है! ग्रामीणों के द्वारा मुखिया से कई बार पीसीसी बनाने की भी मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है! जिससे ग्रामीणों में भारी रोष भी देखा गया! अतः ग्रामीणों ने सरकार से मूलभूत सुविधाओं में पीसीसी सड़क मुहैया कराने की मांग की है!
क्या कहते हैं ग्रामीण :-
विशेश्वर हेम्ब्रोम (ग्रामीण) :- गांव की सड़क की स्थिति काफी खराब है! बरसात के दिनों में तो और भी नारकीय हो जाती है!
प्रकाश मरांडी,( ग्रामीण) :- गांव में सड़क जर्जर रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है! कई बार वाहन चालक गिरकर घायल भी हो गए हैं!
मिलोती मुर्मू, (डीलर) :- सड़क खराब रहने के कारण जन वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न की गाड़ी टोला के अंदर भी प्रवेश नहीं कर पाती हैं! जिससे मुख्य सड़क के पास खाद्यान्न को गाड़ी से उतारकर फिर दोबारा ट्रैक्टर में लादकर लाना पड़ता है!