गिरिडीह। संविधान दिवस के अवसर पर समाहारणाय परिसर, जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय समेत सभी प्रखंड व अंचल कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौलिक कर्तव्यों की पालना की शपथ ली व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। इस दौरान शपथ लिया गया कि हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, श्रद्धा और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्पित होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई० मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।