पाकुड़। जिला के गोकुलपुर गांव के फुटबॉल मैदान में विदेशी मूल के फुटबॉल खिलाड़ी साउथ अफ्रीका नाइजीरियन हुए शामिल । चांद भैरव क्लब के सौजन्य से तीन दिवसीय फुटबाल टूनामेंट का शुक्रवार को हुआ आगाज। इस फुटबाल टूनामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, नगर थाना प्रभारी,जेल अधीक्षक, अम्लान कुसुम सिन्हा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, शहरकोल पंचायत के पूर्व मुखिया, भूत पूर्व फुटबॉलर श्याम लाल गौड़, रेमंड हेंब्रम, शिव धन हेंब्रम, ब्रेनियास्स, सुधीन शामिल हुए । चांद भैरव क्लब के चेयरमैन राम सिंह टू डू सचिव मनोज गौड़ शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ समेत चांद भैरव क्लब के सदस्य ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया, मैच आरंभ होने से पहले मुख्य अतिथियों ने सभी से मुलाकात कर उन्हें उत्साहित किया और राष्ट्रीय गान के बाद मुख अतिथियों के फुटबॉल किक से मैच की शुरूआत हुई, मैच की शुरूआत में सभी ने अपने अपने तरीके से खिलाड़ियों को उत्साहित करते नजर आए मुखिया विकास गौड़ के तरफ से हैट्रिक गोल करने वालों को 1000 की इनाम राशि घोषित की गई, वही प्रकाश गौड़ के तरफ से प्रत्येक गोल में 2500 का इनाम रखा गया, दोनों टीमें आमने-सामने की भिड़ंत हुई लेकिन इंटरवल तक कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद पेनाल्टी शूट हुआ और एफसी इलाहाबाद पेनल्टी शूट के तहत जीत हासिल कर, पहाड़ी नागिन को पराजित कर दिया, वही दूसरा मैच मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता वर्सेस बीरभूम में हुई और बीरभूम पश्चिम बंगाल की टीम ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता को 2-1 से पराजित किया रेफरी ने स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता के खिलाड़ी को यल्लो कार्ड भी दिखाएं। वही बंगाल के झारग्राम से आई सीखा मंडी ने अपनी कमेंटी से सबका मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 3 लाख रुपए पुरष्कार के रूप में दिया जाएगा. कई राज्यों के फुटबॉल टीमों ने भाग लिया. जिसमें नाइजीरिया, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी शामिल रहें. चांद भैरव क्लब के अध्यक्ष रामसिंह टुडू ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगा। अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड, युपी, बंगाल, उड़ीसा के फुटबॉल टीम भी भाग लिया है. टीम में नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी खेल रहें हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pdyy