देवघर जिले में टर्फ विकेट होने से खिलाड़ियों में दौड़ी खुशी की लहर

IMG-20221222-WA0021
देवघर। आज पूरे देवघर जिला एवं देवघर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बहुत ही सुखद और गौरवपूर्ण क्षण रहा जिले को बहुत दिनों का इंतजार आज खत्म हो गया है। देवघर क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के बेहतर सुविधा के लिए के के एन स्टेडियम में टर्फ विकेट का उद्घाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह देवघर पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट सर के द्वारा अंडर-19 देवघर डिस्ट्रिक्ट जिला लीग मैचों में टर्फ विकेट का उद्घाटन किया गया। 
आज अंडर-19 लीग का पहला मैच डीसीए ब्लू वर्सेस एमसीए के बीच खेला गया। डीसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 
एमसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए। 
एमसीए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराज विशाल ने 96 गेंद खेलकर 9 चौकों की मदद से 61 रन और पीयूष प्रिया ने 15 गेंद खेलकर 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। डीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमेश ने चार और प्रेम जीत सिंह ने 3 विकेट लिए। 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ब्लू ने 6 विकेट खोकर 231 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल किया। डीएसए ब्लू के तरफ से प्रिंस वर्मा ने 55 गेंद खेलकर 10 चौकों की मदद से 68 रन और रितिक कुमार ने 62 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। एमसीए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए उज्जवल कुमार और पीयूष ने दो-दो विकेट लिए आज के मैच में अंपायर की भूमिका में मिंटू सिंह और अभिषेक आनंद थे जबकि स्कोरर में निर्भय 
आज के इस उद्घाटन समारोह में जिला एसोसिएशन के तरफ से सभी सदस्यगण मौजूद थे जिसमें एसोसिएशन के सचिव विजय झा नीरज सिन्हा अनिल झा संजय मालवीय वीरेंद्र सिंह हिमांशु सिंह अमरेंद्र सिंह अतीक उर रहमान रिंकू सिंह सोनी सिंह राकेश पांडे मौजूद थे
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pe6n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *