वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

IMG-20230310-WA0025
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के नीमा गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 7 मार्च 2023 को संध्या करीब 6 बजे बलबड्डा थाना के ग्राम नीमा की एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। घटना के दूसरे दिन 8 मार्च को आवेदक मुरारी सिंह (मृतका के पुत्र) के लिखित आवेदन के आधार पर बलबड्डा थाना में कांड संख्या 24 / 2023 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना के दिन मृतका के पुत्र मुरारी सिंह एवं अभियुक्तों के बीच पीने खाने में विवाद हुआ, जिसके कारण अभियुक्तों के द्वारा मृतका के पुत्र के साथ मारपीट किया जा रहा था। उसी क्रम में मृतका अपने पुत्र को बचाने के लिए गई तो अभियुक्तों के द्वारा मृतका को धक्का दे दिया गया, जिससे वह गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त सुभाष मंडल, रंजीत मंडल एवं पप्पु मंडल को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में गिरधर गोपाल, थाना प्रभारी, बलबड्डा थाना, हवलदार अमरनाथ कुमार एवं अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pgk9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *