बिरनी। बिरनी थाना क्षेत्र के पेशम पंचायत अंतर्गत पाण्डवाडीह निवासी 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही गांव के राहुल मण्डल ने अपने 2 अन्य साथी रोहित एवं संजय मण्डल के साथ वर्ष 2020 में दुष्कर्म किया। बच्ची ने जानकारी देते हुए कहा उस दिन उसके परिवार के लोग शादी में गए थे।
लड़के की मां ने कहा था शाम में बैल बांध देना। मैं बैल को बांधने उसके घर गई थी। परन्तु राहुल मण्डल अपने दोनों साथियों को अपने यहाँ पहले से बुला कर रखा था। मैं बैल बांधी वैसे ही तीनों ने पकड़ कर मुझे अंदर ले गया । जिसके बाद राहुल मण्डल ने दुष्कर्म किया एवं रोहित मण्डल ने वीडियो बनाया और संजय मण्डल घर के बाहर निगरानी कर रहा था।
राहुल ने उस वीडियो को दिखा कर लगातार एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा । कहता था तुम्ही से शादी करेंगे। लड़की ने आगे बताया कि बेज्जती के डर से वह घरवालों को यह बात नहीं बताई। वर्ष 2021 में दशहरा का मेला घूमने के लिए अपने माँ, जीजा एवं छोटे भाई के साथ मेला घूमने गए थे। उसी दौरान राहुल मण्डल हमारे जीजा के साथ कॉलर पकड़कर मार पीट करने लगा हमलोग इसका विरोध किया तो हमलोगों को भी पीटने लगा। जिसजे बाद घर में इसकी जानकारी दिया। परिवार वालों ने स्थानीय स्तर पर दो बार पंचायत भी किया परन्तु कुछ ठोस निर्णय नहीं पाया। जिसके बाद परिवार ने थाना में आवेदन दिया परन्तु अब तक कोई कारवाही नहीं हो पाया है।
परिवार वाले थाना से लेकर डीएसपी तथा एसपी कार्यालय तक गुहार लगाया परन्तु अब तक आरोपी फरार है। करवाही नहीं होते देख एवं सामाजिक बेज्जती के कारण बच्ची ने अपने आप को किरासन तेल छींट कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें बच्ची गर्दन सहित अन्य अंग भी गंभीर रुप से जल गई। परिजन कहते हैं कि जब भी थाना में कारवाही के लिए पूछते हैं तो दरोगा भड़क जाते है कहते हैं कि तुम्हारे समर्थन में अन्य लोगों को बुलाना होगा । तुम्हारे साथ कोई नहीं है तुम झूठ बोलते हो। जबकि दुष्कर्म का मेडिकल रिपोर्ट भी हमारे साथ है। तीनों दोषियों में एक की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन दो अभी भी बाहर रहकर हमारे साथ डराने धमकाने के साथ फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास में लगा रहा है।
लड़की की माँ सावित्री ने बताया कि उनके पति 55 वर्षीय रघुमंण्डल बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घर में कोई उसकी बेटी और आठ साल के बेटे के साथ रहती है। जिस कारण समय समय पर राहुल मंडल अपने साथियों के साथ आकर धमकाते रहता है। हर समय बेटी के साथ अनहोनी होने का डर बना रहता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pino