चितरा / गत शुक्रवार की देर रात्रि में चितरा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मंझलीबाद गांव के समीप चितरा नारंगी मोड रोड़ से छापामारी कर अवैध कोयला लदे 11 बाइकों को जब्त किया गया। साथ ही घोड़दौड़ मोड़ पर पुलिस ने अवैध कोयला लादे 18 साइकिल को भी पकड़ा। इस दौरान सभी बाइक व साइकिल चालक पुलिस की कार्रवाई देख मौके से फरार हो गए। जब्त सभी बाइक, साइकिल एवं कोयला को थाना लाकर जमा किया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध 26/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए छानबीन की जा रही है। इस संबंध में एसआई सह प्रभारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार रविदास ने कहा कि देर रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक और साईकिल से अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 11मोटरसाइकिल और 18 साईकिल में लदे 39 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया गया । छापेमारी दल में एसआई वीरेंद्र कुमार रविदास के अलावा एएसआई बबलू कुमार, विजय कुमार मंडल सहित सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के पहरुडीह गांव के समीप इसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में करीब ढाई टन अवैध कोयला लदा चार साइकिल जब्त किया गया है। वहीं जब्त साइकिल को थाना में सुपुर्द किया गया एवं कोयला को कांटा कराकर कोल डंप में जमा किया गया। इस छापेमारी में चितरा थाना एसआई बी के रविदास, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर अनूप कुमार, सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश सहित अन्य शामिल थे।
गुप्त सूचना पर 39 क्विंटल अवैध कोयला लदा 11 मोटरसाइकिल और 18 साइकिल जब्त
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/piov