धनबाद में गैंगस्टर राज, कारोबारी की गोली मारकर हत्या

IMG_20230201_234104
धनबाद। धनबाद के पी.के. राय मेमोरियल कॉलेज के पास बुधवार की सुबह उपेंद्र सिंह नामक शख्स की गोली मारकर हत्या दी गई। वह कॉलेज में अपने बच्चे को छोड़ने आए थे, तभी घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उनपर फायरिंग की। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र सिंह फाइनेंस कंपनियों के लिए रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करते थे। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की कई लोगों से अदावत थी। उनपर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे।

आपराधिक गैंग के निशाने पर थे 
बताया जा रहा है कि वह वासेपुर के आपराधिक गैंग के भी निशाने पर थे। इसके अलावा अपने कुछ रिश्तेदारों से उनका विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि वारदात के हर एंगल पर जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते दस दिनों के अंदर धनबाद में तीन कारोबारियों की हत्या हुई है। कल यानी मंगलवार को भी जिले के कालूबथान ओपी इलाके में एक कारोबारी अशोक गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
 अज्ञात अपराधियों ने आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास सुबह-सुबह यह वारदात अंजाम दी थी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pkhk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *