देवघर। शुक्रवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक सह सी सी आर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन और थाना प्रभारी अजय कुमार यादव के द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए ट्राफिक के नियमों को पालन कराने हेतु विभिन्न वाहनों से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ करवाई किया गयाा। जिसमें 58 वाहन का चालान काटा गया जिसकी कुल राशि 51000 रुपए हुए ,साथ ही नगर निगम के सौजन्य से सुभाष चौक, बाजला चौक और दीनबंधु स्कूल तक रोड किनारे अतिक्रमण को हटाया गयाा। सभी दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आग्रह की गई और रोड के दाहिने -बाएं तरफ बेतरतीब से पार्किंग नहीं करनी और हाई स्पीड गाड़ी चलाने से मना किया गया। सभी को बताया गया आपकी जान बहुमूल्य है कृपया कर ट्रैफिक नियमों का पालन करें ।
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाजला चौक, सुभाष चौक दीनबंधु स्कूल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया l
इस अभियान में नगर निगम के कर दारोगा जय शंकर साह, कर संग्राहक पदम नारायण, दिनेश देव, सतन रमानी, निगम कर्मी प्रदीप सिंह , मनीष भारद्वाज एवं प्रल्हाद रंजन शामिल थे l मौके पर नगर निगम द्वारा 4000 का आर्थिक दंड वसूला गया l
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pm4z