जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से कीटनाशी छिड़काव कार्य एवं कालाजार खोज अभियान पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि आगामी 20 फरवरी से एक अप्रैल तक कीटनाशी छिड़काव किया जाना है। जिसमें कुल 48 गांवों को चिन्हित किया गया है। साथ ही अप्रैल माह में ही मिजिल्स रूबेला हेतु टीकाकरण किया जाना है। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गयी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवान ने बताया कि कालाजार नियंत्रण के लिए पहले चरण का कीटनाशी छिड़काव अभियान चलाया जा चुका है और दवा एवं अन्य जांच कराया जा रहा है। रूबेला टीकाकरण को लेकर भी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस मौके पर केटीएस अनूप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।