होंंजा के मजदूर दुमका से लापता, परिजन चिंतित

संवाददाता, मसलिया/ जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के होंंजा गांव के मजदूर हिरालाल हेंब्रम ( उम्र 40 वर्ष ) दुमका बाजार से लापता हो गया। उनके परिजनों ने चारों ओर खोजबीन करने के बावजूद भी नहीं मिलने पर काफी चिंतित हैं। मजदूर हिरालाल हेंब्रम के पुत्र परेश हेंब्रम ने बताया कि गरीबी के कारण पिछले कई वर्षो से पिताजी साइकिल लेकर आना जाना कर  दुमका बाजार में मजदूरी करने जाते हैं। मजदूरी के पैसे से ही परिवार का भरणपोषण होती है। एक पखवाड़े पूर्व पिताजी दुमका बाजार मजदूरी करने जा रहे कहकर घर से निकाला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर चोरों ओर खोजबीन शुरू की। पिताजी का संधान नहीं मिलने पर दुमका नगर थाना में सूचना दी गयी। पिता अभी तक घर नहीं लौटने से परिवार के सभी सदस्यों काफी चिंतित हैं। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pqc2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *