पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतपहाड़ी गांव से निमेश कुमार उर्फ़ बंटी कोटलपोखर मे लॉटरी बेचते हुए पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की छानबीन करने समय 155 पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया। बरामद लॉटरी की कीमत लगभग 4500 रुपए के आसपास है। जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया की आरोपी
बरहरवा से लॉटरी लाकर सीतपहाड़ी गांव, फूटनी मोढ़, लखनपुर, बड़ताल्ला सहित अन्य जगहों पर प्रतिदिन दस हजार रुपये का लॉटरी बेचा करता था। गुप्ता सूचना के आधार पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। पुलिस की करवाई से लॉटरी बिक्रेता और उसके संरक्षक, माफिया मे हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के कुछ लॉटरी संचालक इस अवैध कार्य मे लिप्त है। पश्चिम बंगाल काफी नजदीक होने की वजह से लॉटरी आसानी से मिल जाती है। जहाँ लॉटरी माफियाओं के द्वारा पाकुड़ मे ऊंचे दामों में बेचा जाता है। हालांकि पुलिस माफियाओ पर पैनी नज़र रखी हुई है।