गिरिडीह। गिरिडीह ज़िले में झामुमो के 50वें स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती दिवस के रूप में खास बनाने को लेकर जेएमएम की जिला ईकाई ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इससे पहले खतियान जोहार यात्रा में शामिल होने गिरिडीह आए सीएम हेमंत सोरेन के कार्यक्रम के बहाने जेएमएम के जिला समिति ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ा था और इसमें जेएमएम सफल भी रही थी। तो दूसरी बार एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को गिरिडीह आ रहे है। और सिर्फ सीएम ही नही, पार्टी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने सूबे के दो मंत्री जगरनाथ महतो और हफीजुल हसन भी आ रहे है। लिहाजा, एक बार फिर गिरिडीह जेएमएम शक्ति प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। शनिवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ सदर विधायक सोनू और जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेताओं ने झंडा मैदान का अंतिम दौरा कर पूरी तैयारी का जायजा लिया।शनिवार को होने जेएमएम के स्वर्ण जयंती समारोह में सदर विधायक सोनू के साथ गांडेय विधायक सरफराज अहमद और पूर्व विधायक और जेएमएम नेता जयप्रकाश वर्मा के साथ कई और बड़े चेहरे के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। मौका स्वर्ण जयंती का है तो उम्मीद यह भी है की इस जयंती समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। ऐसे में झंडा मैदान को पार्टी के झंडे से पाट दिया गया है तो सीएम से लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन समेत कई बड़े नेताओं के होर्डिंग्स झंडा मैदान से लेकर पूरे शहर भर में लगाया गया है। गिरिडीह रांची रोड के डुमरी मोड के मोहलीचुवा, धनबाद रोड और देवघर रोड में पार्टी के कई नेताओं के नाम पर तोरण द्वार बनाए गए है। जो अलग झारखंड और कई मुद्दों पर आंदोलन के रास्ते पार्टी के लिए जान गवां दिए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ptub