रांची। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को बनाया गया है। कोलेजियम ने उन्हें झारखंड का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा मूल रूप से ओडिशा रहने वाले हैं। उनका जन्म 29.12.1961 को हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा इन्होंने टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में की है। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) पूरा किया। एम. कॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा करने के बाद एलएलबी 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया।
2009 से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कर रहे है न्याय
मार्च 1988 से वकालत के पेशे में शामिल हुए जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने अपने पिता मार्कंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू किया। स्वतंत्र रूप से कई मामलों, सिविल सूट, सिविल अपीलों में केस लड़ा। जिसके बाद जिला न्यायाधीशों की भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 16.2.1999 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयपुर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुंदरगढ़, ढेंकनाल, विशेष न्यायाधीश (सीबीआई), भुवनेश्वर के रूप में भी काम किया। ओडिशा-दइेच;च्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर भी रहे। 7.10.2009 को ओडिशा-दइेच;उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
झारखंड के राज्यपाल और मुख्य न्यायधीश दोनों नये
झारखंड के लिये यह संयोग ही है कि झारखंड के राज्यपाल नये बनाये गये है वहीं मुख्य न्यायधीश भी नये आए है। नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बनाया गया है वहीं मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को बनाया गया है। दोनों महत्वपूर्ण पद पर नये लोग आए है।