मनोरंजन और खरीद के लिए सर्वोत्तम जगह डिजनीलैंड मेला

बच्चे उठा रहे हैं डिजनीलैंड का आनंद

IMG-20221217-WA0001
मधुपुर। शहर के नगर पालिका रोड स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में मनोरंजन का केंद्र भव्य डिज्नीलैंड का उद्घाटन हो गया है। डिज्नीलैंड के संचालक रणवीर कुमार ने कहा कि मधुपुर के लोगों के लिए अब मनोरंजन का कोई स्थान नहीं बचा है। कोरोना काल के दो वर्ष बाद इस प्रकार के डिज्नीलैंड मेला के आयोजन से यहां के लोगों का मन बहलेगा। लोग अपने परिवार व बच्चों के साथ आकर मेला का आनंद उठाएंगे डिज्नीलैंड मेला के संचालक ने बताया कि इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोग रेंजर टोरा टोरा एवं एक से बढ़कर एक झूला झूल कर मजे ले रहे हैं ब्रेक डडांस,झूला कोलंबस झूला, डांसिंग कार, ड्रैगन झूला मिनी ट्रेन का झूला और मिकी माउस भी है इसके अलावा मेले में खरीदारी के लिए स्टॉल भी लगाई गई है जहां लोग अपनी पसंद की खरीदारी भी कर सकते हैं यहां संपूर्ण भारत के अनेक राज्यों से विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक स्टॉल लगाए गए हैं इसमें फैंसी चप्पल, फैंसी बैग, मनिहारी आदि समान बच्चों के एक से बढ़कर एक खिलौने लेडीस बैग चप्पल जैसे अनेक ग्रह पर योगी आइटम्स हैं इसमें लेडीज गारमेंट्स की ढेरों वैरायटी हैं खरीदारी के अलावा मेले में स्वाद प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए इस मेले में स्नैक्स के भी स्टोर लगाए गए हैं जिसमें वह स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q06k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *