हनवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने एवं शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक शहादत अंसारी ( 21 वर्ष) हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव का रहने वाला है।मिली जानकारी के अनुसार, बीते महीने पीड़ित लड़की ने हनवारा थाना में शहादत अंसारी पर अश्लील वीडियो वायरल करने एवं शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। विनीता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए हनवारा पुलिस प्रशासन के द्वारा अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर हनवारा थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना में कांड संख्या 3/23 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अभियुक्त शहादत अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेजा गया है।