चुरचू I चरही थाना अंतर्गत चरही बाजार भेलवाटाण्ड में लगभग 50 लाख से ऊपर की नकली दवा बरामद की गई। ज्ञात हो कि इस दवा का बिक्री गया निवासी सुनील कुमार के द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी। जिसकी पता धीरे-धीरे लगने के बाद दवा कंपनी के कर्मी द्वारा चरही में 4 दिन से कैंपेनिंग की गई। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी सुराग मिलते गई और चरही पुलिस की मदद से दवा रखने वाले गोदाम पर छापामारी करते हुए गोदाम के संचालक गया निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।दवा कंपनियों की जांच करते हुए इस पर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में चुरचू अंचल निरीक्षक महेंद्र प्रसाद सिंह चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार दल बल के साथ मौजूद थे ।