काठीकुंड/ भारत सरकार की NVDCP टीम द्वारा डॉ वी.के रैना के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड में कालाजार रोग उन्मूलन को सफल बनाने हेतु विभिन्न क्रियाकलाप किये. विभिन्न दस्तावेजों की गहन जांच के साथ ही चल रहे विशेष कालाजार पखवाड़े के तहत बलिया गांव में रोगियों का निरीक्षण किया गया. पूर्व कालाजार रोगियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. टीम ने बताया कि प्रखंड में 14 कालाजार रोगी है,जिसमें टीकेडीएल के आठ रोगी और भेल के छह रोगी है,जिनका इलाज चल रहा है. दो स्वस्थ हो चुके हैं मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी. टीकेडीएल रोगी के स्वस्थ हो जाने के चार हजार रुपए व भेल रोगी को 6600 रुपए विभाग द्वारा मिलते है,ताकि स्वस्थ और पौष्टिक भोजन कर सामान्य स्थिति में आ सके. मौके पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ अरविंद कुमार दास,जिला से एसीएमओ सह डीएमओ एएम सोरेन,केयर इंडिया से डीपीओ कुमार कुंदन, पीसीआई से रोहित कुमार,डब्ल्यू एचओ से डॉ शांतनु, सलाहकार अंजू चौड़े,प्रखंड कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, प्रखंड से कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक प्रदीप किस्कु, मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक विजय अविनाश मरांडी ,क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रशेखर कुमार एवं सहयोगी एमपीडब्ल्यू संतोष कुमार पाठक,सहिया सेविका, ग्राम प्रधान मौके आदि मौजूद थे.
कालाजार रोग उन्मूलन को सफल बनाने हेतु NVDCP की टीम ने की दस्तावेजों की जांच
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q31m