बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लोग आगे आए : एसडीओ

IMG-20221210-WA0104
मधुपुर। केंद्रीय विद्यालय सभागार में शनिवार को एसडीओ सह विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूल के छात्र छात्राओं का पठन-पाठन विद्यालय संचालन और समस्याओं पर चर्चा की गई। मौके पर एसडीओ श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का विद्यांजलि योजना के तहत जो भी समाज के संस्था के लोग विद्यालय में मदद कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्रों के लिए पुस्तक, खेलकूद की सामग्री आदि सामान भी दे सकते हैं।उन्होंने समाज के लोगों से अपील की बच्चों की सर्वागीण विकास के लिए लोग आगे आए । विद्यालय प्रबंध समिति उनका स्वागत करती है।मौके पर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य मनीष कुमार प्रभात अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद,मधुपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती, विनोद कुमार तिवारी, सहदेव राय, संजीव जयसवाल, संतोष कुमार झा, राजीव रंजन, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद असलम, सनी खान, राजेश राम, ममता कुमारी, नवाब अंसारी आदि उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q4n5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *