डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

3

निरसा I मैथन रिक्रिएशन क्लब में रविवार को डीवीसी पेंशनरों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मौजूद थे। आर पार लड़ाई लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों ने अपनी समस्याएं रखी। कहा कि डीवीसी प्रबंधन पेंशनरों से 20 गुणा अधिक आवास का किराया वसूल रहा है। बिजली बिल अलग से भुगतान करना पड़ता है।  डीवीसी का आवास करीब 60-70 वर्ष पुराना होने के कारण जर्जर हालत में है। आवास मरम्मत नहीं कराया जाता है। डीवीसी प्रबंधन ने पेंशनरों को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। डीवीसी में कार्यरत होमगार्ड के जवानों को नोटिस देकर क्वाटर जल्द से जल्द खाली करने को लेकर डराया धमकाया भी जा रहा है। जिससे पेंशनरों में दहशत है। वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं तीन पेंशनरों का हार्ट अटैक भी हो चुकी है। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने आश्वस्त किया कि आपलोग टेंशन न लें और आराम से रहें। डीवीसी प्रबंधन से वार्ता कर मामले को सुलझाने की प्रयास किया जाएगा। यदि डीवीसी प्रबंधन बात नहीं सुनेगा तो उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे। अब आर-पार की लड़ाई होगी। संचालन तोतन मजूमदार ने की। मौके पर संतोष घोष, सच्चिदानंद,गोरी शंकर, श्रवण प्रसाद, राम सुदिष्ट राम, बुधदेव चक्रवर्ती, विमल कुमार, सोष्टीचंद्र माजी, बापी दत्ता, रवि केवट, मो अलाउद्दीन, पप्पू रहमान, चिंटु विश्वकर्मा, पंचम चौधरी, फईम खान, दीपक महतो, मुन्ना, शिवा आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qabj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *