पशु सखी का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

1

दुमका/ ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में झारखंड स्टे्ट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा गोपीकांदर,दुमका सदर व जरमुंडी के पशु सखी दीदियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. जिले के आत्मा एग्रोपार्क में संपन्न हुए इस आवासीय प्रशिक्षण में टीकाकरण व पशुपालन पर विशेष प्रशिक्षण JSLPS द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीमारियों से बचाव के लिये पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाना एवं बकरी पालन,जिससे पशु साखियों को सही मूल्य व बाज़ार उपलब्ध करना था. प्रशिक्षण में राज्य कार्यालय से डॉ ब्रजेश सिंह के साथ ही जिला से जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का,जिला आजीविका प्रबंधक दिवाकर मंडल,एफ़टीसी रिंकू कुमार,शशि सुमन रामशंकर भगत,अनूप भगत के साथ ही कुल 35 प्रशिक्षु पशु सखी मौजूद थी

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qd0o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *