इग्नू में सत्र 2023 के लिए नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ाई

देवघर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2023 सत्र के लिए नामांकन एवं रीरजिस्ट्रेशन की तिथि का विस्तार अब 31 जनवरी से बढ़ाकर 10 फरवरी 2023 तक आवेदन की तिथि कर दी गई है। इस संबंध में डॉ रामकृष्ण चौधरी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 87012 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में ग्रामीण विकास, वाणिज्य, संस्कृत, ज्योतिष, उर्दू, गांधी विचारधारा, डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, ग्राम विकास, गांधी विचारधारा, उर्दू एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन, भोजन एवं पोषण, मार्गदर्शन तथा स्नातक कला एवं वाणिज्य के सभी विषयों में ऑनर्स में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। स्नातक के पास कोर्स में कला एवं वाणिज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क नामांकन की सुविधा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इस अध्ययन केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के ऑफिशियल वेबसाइट  पर सर्च कर ऑनलाइन नामांकन 10 फरवरी 2023 तक करा सकता है। विशेष जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र 87012 आकर भी करा सकता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qdn4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *