हज़ारीबाग़ I विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय सभागार भवन में जी 20 वाई 20 चौपाल का आयोजन किया गया। शुरुआत महाविद्यालय परिसर में झारखंड के जननायक टेकलाल महतो आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष हीरामन महतो और संचालन विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिला है। भारतीयों के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है। भारत पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन, अर्थव्यवस्था संतुलन को लेकर दिशा निर्देश कर रहा है। जी 20 में कई देश के प्रतिनिधि बैठते हैं। जिसमें देश की युवा बैठते हैं। युवाओं की बातें होती है। गांव के युवा अनुभवी होते हैं और वह देश चलाने में सक्षम हैं। 2014 के बाद विदेशों में रह रहे लोग भारत वापस आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातियों का विकास हो रहा है। बंधुआ मजदूरी समाप्त किया गया है। आज आदिवासियों के घर में गैस सिलेंडर से रसोई में खाना बन रहा है। पक्के मकान रह रहे हैं। बिजली, पानी, शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है। भारत लोकतंत्र की जननी है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज हम ऑनलाइन समान मंगवा रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लड़कियों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाया जा रहा है। देश में तीन करोड़ महिलाओं को पक्का मकान दिया गया है। महिलाओं को सभी प्रकार का अधिकार दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत के दिशा में काम कर रहे हैं। आने वाला समय भारत दुनिया का मॉडल होगा। पूरा विश्व भारत से शिक्षा ग्रहण करेगा। भारत में अयोध्या मंदिर के निर्माण से भारत की संस्कृति की रक्षा हो रही है। पूरे विश्व में भारत का इंटरनेट सस्ता है। झारखंड के मौसम अच्छे हैं। झारखंड हरा-भरा प्रदेश था, आज बंजर बनने की दिशा में जा रहा है। जंगल कटाई को रोकना होगा। जलवायु परिवर्तन का असर राजनीति में भी पड़ेगा। युवाओं में स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता है।तकनीकी शिक्षा के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आने वाले समय शिक्षा और रोजगार का आधार तकनीकी शिक्षा होगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री के संकल्प से भ्रष्टाचार में अंकुश लगाया जा रहा है। युवाओं को राष्ट्रभक्ति की भावना में केंद्रित रहकर राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। चाणक्य आईएएस एकेडमी के निदेशक रीमा मिश्रा ने कहा कि पूरी दुनिया शांति चाहता है। शांति भारत में बसता है। इसे बचाए रखना भारत के युवाओं का दायित्व है। शिक्षा संस्कार युक्त होना चाहिए हमें केरला स्टोरी को देखकर उसकी गुणवत्ता को समझना चाहिए और हमें अपने धर्म और संस्कृति को आधार मानकर आगे बढ़ना चाहिए। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला अध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मडंल, नारायण महतो, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद महतो, संजय महतो, युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र कुमार महतो,तुलसी सिंह,रविंद्र नाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष सेवा महतो, वीरेंद्र कुमार, सतीश पटेल, दिनेश मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राजेश साव, तुलसी महतो, राजेश कुमार आदि थे।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : अभिनव प्रकाश
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qevz