देवघर जिला खनन विभाग ने सरकार द्वारा दिए लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति

हम सभी अधिकारी और कर्मी राज्य की उन्नति के लिए करते हैं कार्य-राजेश कुमार


खनन निदेशक ने दी बधाई और शुभकामनाएं

1

देवघर I देवघर जिला खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 22-23 में अपने टारगेट से ज्यादा का राजस्व हासिल कर एक किर्तिमान स्थापित करनें का प्रयास किया है जो सराहनीय है।देवघर जिला खनन विभाग ने लक्ष्य के विपरीत 130%की प्राप्ति की है।वहीं देवघर जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार अपने पदस्थापना के बाद से ही सरकार के राजस्व को लक्ष्य तक ले जाने के लिए और उसकी प्राप्ति के लिए गम्भीर हौकर कार्य किया है जिसका नतीजा है कि राज्य सरकार के बनाये गए बजट और उसकी प्राप्ति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।इतना ही नहीं खनन नियम के अनुसार लगातार इसके लिए लगे रहे और नतीजा सामने है।वैसे तो देवघर जिला में बालू घाटों और बालू को लेकर लगातार झंझावत बना रहा पर इन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार घाटो के संचालन के लिए गम्भीर भी रहे नतीजा है देवघर प्रखंड के बसंतपुर घाट और सारठ प्रखण्ड के रानीगंज घाट का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।वहीं श्री कुमार कहते हैं अपनी ड्यूटी और दायित्वों का निर्वहन करना हर अधिकारी का दायित्व होना चाहिए हम सभी राज्य के अधिकारी और कर्मी राज्य के विकास और उन्नति के लिए कार्य करते हैं और इसमें दिए गए लक्ष्य की प्राप्ति की अहम भूमिका होती है।वहीं उन्होंने इस को लेकर विभाग के वरिय अधिकारी और साथी कर्मियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इनकी भी भूमिका अहम है जिससे हमने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।वहीं खनन राज्य निदेशक नें भी अपने सभी जिला के खनन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सब धन्यवाद के पात्र हैं आप सभी के मेहनत से हमने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 30%बढ़ोतरी हुई है।वहीं देवघर जिला खनन विभाग का टार्गेट 80.41 करोड़ के विरुद्ध 104.86 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो अपने लक्ष्य का 130% है।बताते चलें कि देवघर जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के लगातार प्रयास से अवैध बालू के उठाव और उत्खनन पर भी रोक लगानें का प्रयास जारी है जिससे अवैध तरीके से कारोबार करनें वालों में भी भय का माहौल दिखता है और लगातार गाड़ियों को पकड़ा भी जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qi08

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *