प्रभु श्री श्याम का किया गया नयनाभिराम श्रृंगार 

IMG-20230103-WA0005
देवघर। आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम मंदिर कास्टर टाउन देवघर में प्रभु श्री श्याम का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर रात्रि 7:30 बजे ज्योत प्रज्वलित की गई एवं गणेश वंदना, श्याम प्यारे का सजा दरबार है यह गजानन आप की दरकार है.. से संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद भोलेनाथ शिव डमरू वाले को दिल से ना भुलाना तू, शंभू त्रिपुरारी के नित्य आरती गाना तू.. उसके बाद संकट मोचन हनुमान जी संकट ने घेरा है आज तेरा राम पुकारे रे आजा मेरे हनुमान गुरुदेव के भजन गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना मैं शरण पड़ा तेरी। उसके बाद श्याम जी की रो-रोकर फरियाद करा श्याम मिजाजी आजा रे , हारे का तू है सहारा सांवरे हमने भी तुमको पुकारा सांवरे , कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, इसके बाद भजनों की झड़ी लगा दी।
रात्रि 10:00 बजे आरती के पश्चात पूर्णाहुति आज के इस कार्यक्रम की हुई। ज्ञातव्य है की प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष एकादशी को बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार यहां होता है, एवं कीर्तन का आनंद झूम झूम कर शहरवासी एवं बाबा के भक्त लेते हैं। भक्तवत्सल लखदातार प्रभु श्री श्याम को भजनों से रीझाते हुए सभी भक्त अपने को धन्य समझते हैं। 
यह जानकारी मंडल के प्रवक्ता रोहित सुल्तानिया ने दी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qi40

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *