दुमका। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की अध्यक्षता में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका ने आगामी 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं बीमा कंपनियों के ब्रांच मैनेजर के साथ बैठक किया जिसमें बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं बीमा कंपनियों के ब्रांच मैनेजर को मोटर दुर्घटना बाद से संबंधित मामले को निष्पादित करने हेतु विशेष विचार विमर्श एवं दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यथा संभव अपने सहयोग के माध्यम से उक्त वादों का निष्पादन में सहयोग करें। इस बैठक में सभी बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं ब्रांच मैनेजर ने सहयोग की पूरी सहमति जताई।