श्रीमद भागवत कथा को लेकर अजमेरी गांव में निकाली कलशयात्रा

2

संवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड के अजमेरी गांव में शनिवार को महा शिवरात्रि पर्व पर श्रीमद भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली। जानकारी के मुताबिक अजमेरी के लोगों की सहयोग से गांव के विवेकानंद महतो की नेतृत्व में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा होगी। वृंदावन निवासी केशव कृष्ण महाराज के द्वारा सात दिनों तक श्रीमद भागवत कथा का मत्रोंचारण किया जायेगा। अजमेरी गांव में श्रीमद भागवत कथा को लेकर काफी संख्या में पुरूष – महिलाएं शामिल हुए थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qj3j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *