धनबाद I पाथरडीह थाना क्षेत्र के सेल चासनाला साउथ कॉलोनी में बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से सेल कर्मी व कोयला व्यवसायी प्रवीण राय (45) की मौत हो गई। प्रवीण को सिर, दांत और आंख में गोली लगी। वहीं होटल संचालक राजकिशोर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रवीण को शरीर के कई अंगों में और राजकिशोर को पेट में गोली लगी है। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण राय को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक देशी कट्टा, छह खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ब्लू रंग के ग्लैमर से दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसे पुलिस खंगालने में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद से आक्रोशित व्यवसायियों और आम लोगों ने झरिया-सिंदरी सड़क को जाम कर दिया है। बताया जाता है कि हमलावर बाइक से आए और प्रवीण राय के निजी कार्यालय में घुस गए और अंदर से गेट को बंद कर दिया। पहले तो राय के साथ अपराधियों ने धक्का मुक्की की और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दिया। प्रवीण राय को कनपटी, मुंह और आंख में गोली मारी गई। व्यवसायी सह ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय को डॉन प्रिंस खान ने कई बार धमकी दिया है। प्रवीण मूलतः आरा (बिहार) के रहने वाले थे। उसके दो बेटे हैं। घटना के बाद से आम लोगों और कोल व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है।
गोलियों के तड़तड़ाहट से दहला चासनाला, कोयला व्यवसायी को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qktr