होली में हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस :  एसडीपीओ

जरमुंडी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

आपसी प्रेम भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाने की अपील

IMG-20230306-WA0032
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ होली व शबे- बरात मनाने को लेकर शनिवार को जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक जरमुंडी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शिवेंद्र व जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दयानंद साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जरमुंडी थाना परिसर में सीओ राजकुमार प्रसाद, जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र सहित प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में आगामी सात व आठ मार्च को होली का पर्व एवं सात मार्च को शबे- बरात आपसी प्रेम भाईचारा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। इसके अलावा थाना क्षेत्र के शरारती व उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया गया है। जिन पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। उन्होंने बताया कि होली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने, सड़क पर हुड़दंग मचाने एवं ट्रिपल लोड बाइक चालकों, बिना हेलमेट वाहन चालकों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना प्रभारी ने प्रखंड क्षेत्र में शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारा के साथ रंगोत्सव होली को मनाए जाने को लेकर ग्रामीणों से राय मशवरा किया। सीओ राजकुमार प्रसाद ने रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने को लेकर सख्त चेतावनी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी अपनी अपनी राय दी। इस मौके पर जरमुंडी थाना के एसआई प्रमोद कुमार, कृष्ण कन्हैया दुबे, राजकुमार प्रसाद, बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि कुंदन पत्रलेख, सुबोध पंडा, सौरव यादव, जयप्रकाश झा, सहदेव मंडल, पिंकू पंडा, मुखिया दामोदर गृही, लालमोहन राय, उपमुखिया जीवन मंडल, दिनेश पंडा, स्वरूप सिन्हा, रंजीत पांडेय, पप्पू सिंह, संजीव कुमार, मुंशी अशोक कुमार, राहुल कुमार सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qu16

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *