देवघर के शिवगंगा इलाके में देर शाम हुई फायरिंग से दहशत

सोमवार देर शाम दिया गया था वारदात को अंजाम

वारदात की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

पुलिस ने मौके से दो खोखा किया बरामद


दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग- सूत्र

गाड़ियों से पैसे की वसूली को लेकर दो गुटों आमने - सामने

आशीष मिश्रा के गुर्गों ने सरगना का नाम लेकर की फायरिंग -सूत्र

शयनशाला इलाके में बाबा परिहस्त गिरोह का है दबदबा

बाबा गिरोह के कमजोर पड़ने पर दूसरा गिरोह हुआ सक्रिय

फायरिंग में बाल बाल बचा युवक बाबा गिरोह का सदस्य


युवक ने फायरिंग करने वाले सभी बदमाशों के नाम का किया खुलासा

फायरिंग के बाद मौके पर मची अफरा तफरी


गोलीबारी करने वाले बदमाशों की हुई पहचान

एक युवक को जान से मारने के इरादे से पहुंचे थे आशीष गिरोह के गुर्गे

श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा इलाके में होती करोड़ों की अवैध वसूली

रंगदरी और वसूली के वर्चस्व को लेकर दोनों गिरोह आमने सामने

वारदात को अंजाम देने में आशीष मिश्रा गिरोह का नाम आया सामने

बदमाशों ने युवक को पिस्टल के बट से मारकर किया जख़्मी

पुलिस ने युवक को तफ़्तीश के लिए लाया थाना

वरदात को अंजाम देने वाले गिरोह की हुई पहचान

देवघर में उमड़ी है कावड़ियों की भारी भीड़


बाबा मंदिर से बिल्कुल सटे इलाके में फायरिंग से दहशत

सावन की पहली सोमवारी पर इस इलाके में कँवड़ियों की भारी भीड़ जुटी है

मामले की पड़ताल और बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस

1

 देवघर I सोमवार की देर शाम अंजाम दिए गए गोलीबारी की संसनीखेज वारदात के बाद पुलिस हरकत में आ गई है । देवघर में चल रहे श्रावणी मेले  के दौरान बाबा मंदिर से सटे शिवगंगा के समीप शयनशाला के पास अंजाम दिए गए एक गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है । स्थानीय लोगों के अनुसार दोस्तों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है । सरेआम अंजाम किए गए इस गोलीबारी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.। बताया जा रहा है कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों चयन साला के समय पहुंचे थे जहां पहले से मौजूद बाबा परिहास गिरोह के एक युवक के साथ मारपीट की गई और फिर हवाई फायरिंग कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए । सूत्रों की माने तो यह गोलीबारी की घटना को अंजाम आशीष मिश्रा के युवाओं ने दिया है । जिस इलाके में भारी घटना को अंजाम दिया गया है वह बाबा परिहास का इलाका है और जिस युवक पर फायरिंग की गई वह बाबा गिरोह का गुर्गा  बताया जा रहा है । देवघर के शिव गंगा  के समीप बीती शाम हुए गोलीबारी कांड में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने मामले के पीड़ित के बयान के बिना पर मामला दर्ज किया है । इस इलाके में घटना पेश आई है उस इलाके से बाबा परिहास गिरोह के लोग घरों की वसूली करते हैं । इलाके में उसका दबदबा है जो और रंगदारी और हथियार का भय दिखाकर अवैध वसूली के कारोबार में लिप्त है । सूत्रों की माने तो  स्रावनी मेले के अलावा इस इलाके के तमाम शौचालय और अन्य जगहों पर बाबा गिरोह का कब्जा है और वहां से  यह  गिरोह करोड़ों की वसूली करता है ।  बीते रविवार को देवघर पुलिस ने बाबा गिरोह के 10 गुर्गे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके बाद बाबा गिरोह कमजोर पड़ा है इसी का फायदा उठाने की नियत से आशीष मिश्रा गिरोह के गुरुओं ने उस इलाके में फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने का काम किया है ताकि बाबा की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसके कारोबार पर कब्जा जमाया जा सके ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qvok

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *