नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी अमन गिरफ्तार, भेजा जेल

5

जामा I जामा थाना पुलिस ने सोमवार की रात नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी अमन कुमार राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व महारो गांव से एक नाबालिक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। नाबालिक लड़की के परिजनों ने जामा थाना में आरोपी अमन कुमार राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। परिजनों का मानना था कि अमन उसकी बेटी से बात किया करता था। उनलोगों ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी थाना पुलिस को उपलब्ध कराया था। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गयी और उसे गिरफ्तार कर दुमका ले आयी। उक्त नाबालिग का मंगलवार को मेडिकल जांच कराया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि बुधवार को न्यायालय में 164 का बयान कराकर नाबालिग को सीडब्ल्यूसी से समक्ष पेश किया जायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qx3t

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *