संंवाददाता, मसलिया (दुमका) I ईद पर्व को लेकर बुधवार को मसलिया थाना परिसर में प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।ततपश्चात मसलिया प्रमुख श्री टुडू ने बताया कि ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके व आपसी भाईचारे के साथ मनाए। वही थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि दोनों समुदाय आपसी सदभाव बनाके रखे। किसी प्रकार अफवाह फैलाने की स्थिति में मसलिया पुलिस को तुरंत सूचना करें। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शांति बना सके। समिति के लोगों को प्रसाशन को सूचना देना पहली प्राथमिकता हैं। साथ ही शोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक खबर फैलाए जाने पर कड़ी नजर रखे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगो ने आपसी सद्भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मसलिया में दोनों समुदाय एक दूसरे की पर्व को भाईचारे के साथ मानते आ रहे है। इस अवसर पर एस आई मिथुन किस्कु, जन मिंज, अंचलाधिकारी के प्रतिनिधि अरविंद कुमार, मोहम्मद कादिर राजा, कृष्णा भगत, दिनेश दत्त, जगदीश टुडू, सुभाष दास, इमरान अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, नाडियानंद यादव, एनुल अंसारी सहित अनेक उपस्थित थे।
ईद पर्व को शांंति पूर्वक से मनाने की अपील : मुंंडा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qz11