मधुपुर I प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-तीन साझीदारी में किफायती आवास योजना के तहत भेडवा नावाडीह में निर्माणाधीन आवासों/फ्लैटों का निरीक्षण प्रशासक, नगर परिषद मधुपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल द्वारा पूरी टीम के साथ की गई । पूरे आवासीय क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति को लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक को दिशा निर्देश दिए गए। उनके द्वारा बताया गया कि एक फ्लैट की लागत 6.08 लाख रुपए है। जिसमें से सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। शेष 3.58 लाख की राशि लाभार्थियों को खुद देना है । उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अपने अंश की पूर्ण राशि कार्यालय में जमा कर दी गई है ।बहुत जल्द उन्हें आवास में गृह प्रवेश कराकर घर की चाबी दे दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद अपने अंश की राशि जमा नहीं की गई है, उनका आवंटन रद्द करते हुए अन्य को आवास आवंटन कर दी जाएगी। आवास के निरीक्षण में नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत,मनोहर दास,राजेश कुमार, भूपेंद्र भगत,संवेदक एवं अन्य नप कर्मी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qzds