प्रशिक्षु आईएएस ने गांडेय प्रखंड का दौरा किया, विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण 

IMG-20230102-WA0084
गांडेय। सोमवार को प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार ने गांडेय प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में प्रशिक्षु आईएएस  कुमार अहिल्यापुर पंचायत पहुंचे जहां दर्जनों पीएम आवास व मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार ने प्रखंड बीडीओ विजय कुमार, बीपीओ रागिब हसन,पंचायत मुखिया पंचम देवी,पीएम आवास प्रखण्ड समन्वयक पवन कुमार की मौजूदगी में अहिल्यापुर पंचायत के दुल्हाडीह गांव में जहां नकुल दास, डिलो दास आदि व टिटिहिचापर गांव में दीपक ठाकुर, किरण देवी, भूपेंद्र राय सहित अहिल्यापुर आदि गांवों में भी पीएम आवास का जांच किया। जहाँ आवास संबंधित लाभुकों को अपूर्ण आवास को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार ने अहिल्यापुर गांव स्थित मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहां विद्यालय में पठन -पाठन, मध्याह्न भोजन आदि का जायजा लिए, जहाँ सबकुछ दुरुस्त पाएं जाने की बात बताई गई। इसके पश्चात भलपहरी गांव पहुंचे जहां मनरेगा के तहत संचालित योजना सिंचाई कूप,बागवानी आदि का बारीकी से जांच किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ग्राम रोजगार सेवक मो. राशिद,पंचायत स्वयं सेवक बिपिन कुमार मिश्रा,पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू हाजरा,योजना संबंधित लाभुक सहित कई लोग मौजूद रहें। ज्ञात हो कि प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार आगामी 6 जनवरी से गांडेय प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ के पद पर स्वतंत्र प्रभार के रूप में 16 फरवरी तक के लिए पदस्थापित होंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r006

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *