सदन में राहुल गांधी ने उठाए कई सवाल, 2014 में अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर रहे अदाणी दूसरे पर कैसे आए’

2014 में अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर रहे अदाणी दूसरे पर कैसे आए'

भारत के पीएम के साथ अदाणी का क्या है रिश्ता? 

सीबीआई -ईडी पर दबाव डालकर अदाणी को दिलवाए गए एयरपोर्ट

अदाणी ने बीजेपी को 20 साल में कितने पैसे दिए?

fln3psmayaqexw5_1672837835
IMG_20230207_173432
नयी दिल्ली। संसद के बजट सत्र में मंगलवार यानी आज का दिन काफी गर्म रहा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी बातों की शुरुआत करते हुए अग्निवीर और अदाणी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

भारत के पीएम के साथ अदाणी का क्या है रिश्ता? : राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव शेयर करने और अग्निवीर योजना पर निशाना साधने के बाद राहुल गांधी ने अदाणी के मुद्दे पर सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि’ ‘2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए। लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई? और इनका भारत के पीएम के साथ क्या रिश्ता है? मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरु हुआ जब नरेंद्र मोदी सीएम थे।’ इसके साथ ही राहुल गांधी ने गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री मोदी की एक पुरानी तस्वीर दिखाई।

अदाणी के लिए बदले गए एयरपोर्ट के नियम
राहुल गांधी ने कहा कि ‘अदाणी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए गए और ये नियम किसने बदले यह ज़रुरी बात है। यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के बिजनेस में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। इस नियम को भारत सरकार ने अदाणी के लिए बदला।’

एक नाम हर जगह, अदाणी… अदाणी… अदाणी
राहुल गांधी ने कहा कि ‘तमिलनाडु से लेकर केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सभी जगह एक नाम सुनने को मिला, अदाणी। ये नाम पूरे हिंदुस्तान में सब जगह अदाणी… अदाणी… अदाणी…। और जब इस नाम के बारे में लोग मुझसे बोलते थे, तो 2-3 सवाल पूछते थे। लोग कहते थे ये जो अदाणी हैं वो किसी भी बिजनेस में घुस जाते हैं और सफलता मिल जाती है। ये कभी फेल नहीं होते और युवाओं ने मुझसे सवाल पुछा भाई ये हो क्या रहा है, हम भी सीखना चाहते हैं। पहले ये एक बिजनेस करते थे अब यह 8 तरह के बिजनेस करते हैं।’

सीबीआई -ईडी पर दबाव डालकर अदाणी को दिलवाए गए एयरपोर्ट
लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत सरकार ने सीबीआई -ईडी पर दबाव डालकर एजेंसी का प्रयोग करते हुए जीवीके इंडस्ट्रीज से लेकर सरकार ने अदाणी को एयरपोर्ट दिलवाया। नियम बदलकर अदाणी को 6 एयरपोर्ट दिए गए। मैं इसके सबूत भी दे दूंगा।’

अदाणी ने बीजेपी को 20 साल में कितने पैसे दिए?
राहुल गांधी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से एसबीआई एक बिलियन डॉलर का लोन अदाणी को देता है। प्रधानमंत्री फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अदाणी को चला जाता है। एलआईसी का पैसा अदाणी की कंपनी में क्यों डाला गया? अदाणी ने बीजेपी को 20 साल में कितने पैसे दिए? पहले मोदी अदाणी के जहाज में जाते थे अब अदाणी मोदी के जहाज में जाते हैं। मोदी और अदाणी एक साथ काम कर रहे हैं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r1mm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *