लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है,जहां अहले सुबह चार की संख्या मे अपराधियों ने प्रापर्टी डीलर पवन सिंह को गोलीमारकर हत्या कर दी है।घटना नगर थाना क्षेत्र के बायपास -अशोक धाम रोड़ की है।इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की तफ्तीश में जूटी है।वहीं एसपी पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक पवन सिंह सुबह अपने घर से किसी को जमीन दिखाने की बात कह कर निकले थे और बाइपास रोड़ पहुंचा था,तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने चार गोलीमारकर हत्या कर दिया है।बताया जाता है कि मृतक पवन सिंह अपने पड़ोसी मनोज सिंह के साथ घर से निकला था, फिलहाल पुलिस मनोज सिंह से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अहले सुबह हुई इस बड़ी वारदात में अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।अब देखना है पुलिस कब तक इस घटना में शामिल अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल हो पाती है।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है,वहीं आम लोग दहशत में हैं।