महंगाई और टैक्सों के बोझ तले दब गए जनता

IMG-20221213-WA0023

मधुपुर।  आप और हम , जनसंगठन की एक बैठक लार्ड सिन्हा रोड़ स्थित एक निजी आवास में अध्यक्ष धनंजय प्रसाद की अध्यक्षता मैं की गई ।बैठक में मुख्य रुप से नगर पर्षद द्वारा अप्रत्याशित रुप से टैक्स बढ़ोतरी पर विचार विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री से अभिलम्ब टैक्स बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की गई ।मौके अध्यक्ष धनंजय प्रसाद ने कहा कि अप्रैल माह मे 33 फीसदी की टेक्स में बढ़ोतरी हुई है पुनः टैक्स बढ़ोतरी की जा रही जो बिल्कुल ग़लत है । वैसे भी यह इलाका गरीब व बेरोज बहुल्य है , यहां के अधिकांश लोग गरीबी व बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं । हर तरह का टैक्स भरते – भरते आवाम की स्थिति बिगड़ती जा रही है , आज आवाम मंहगाई व टैक्सों के बोझ तले दबी जा रही है । इतनी बिकट स्थिति के बाद कोई भी हलचल नहीं है , लोग चुपचाप सब सहने को विवश हो गये है , कहीं से कोई आवाज नहीं उठा रही है । मौजूदा स्थिति को देखकर लगने लगा है कि लोकतंत्र में लोक सिर्फ वोट व टैक्स देने के लिए है । उन्होने मुख्यमंत्री से टैक्स बढ़ोतरी पर अभिलम्ब रोक लगाकर गरीब – गुरुवा जनता को राहत पहुंचाने की मांग की । बैठक में मुख्य रुप से भवानी वर्मा , मो अरशद , राजीव चौहान उर्फ पप्पु सिंह , दीपक गुप्ता , मो मुर्सिद , सलाउद्दीन खान उर्फ मोनम , शादाब अली ,रफिक , अमोद कुमार गुप्ता, मो साईद , मो अनवर आदि लोग शामिल थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r4wc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *