काठीकुंड/ जलमीनार को बने कुछ महीनें ही हुए हैं,और पाइपलाइन में लीकेज आ गयी,जिससे रोजाना हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा हैं. मामला काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचक पंचायत अंतर्गत रामपुर टोला मे नवनिर्मित सोलर जल मीनार से जुड़ा हुआ है. जल जीवन मिशन के तहत घर घर जल आपूर्ति के उद्देशय से लगभग कुछ महीनें पहले मीनार बनाया गया था. चंद महीनों में ही मीनार के पाइपलाइन में लीकेज आ गयी और हर रोज बेतहाशा पानी जमींदोज हो रहे है. अब यह लीकेज कैसे हुई,क्या निर्माण कार्य में शिथिलता बरती गयी हैं,यह आमजनमानस के मन में सवालिया चिन्ह पैदा कर रहा है. जानकारी के अनुसार सोलर जलमीनार के संवेदक अनिल सिंह थे. आपको बता दे कि,16000 लीटर क्षमता वाले इस जलमीनार से कुल 82 घरों को जलापूर्ति का लाभ मिल रहा था,जो जलमीनार के पाइपलाइन में लीकेज और काठीकुंड से कड़बिंदा सड़क निर्माण के क्रम में बिछाये गये पाइपलाइन को तहस-नहस किये जाने की वजह से महीनों से प्रभावित है. फिलहाल,यह जल मीनार एक शोभा की वस्तु बनी हुई है. इस संबंध में रामपुर की जलसहिया शबनम खातून ने बताया कि पाइप फटने की जानकारी विभाग और संवेदक को कई दिन पुर्व दी जा चुकी हैं. बहरहाल,जो भी हो,गर्मी की दस्तक पड़ चुकी है और देखना दिलचस्प होगा की समय रहते ग्रामीणों को पुनः जलापूर्ति का लाभ मिलना प्रारंभ हो पायेगा या विभागीय चीरनिद्रा का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा.
जलमीनार के पाइपलाइन में लीकेज,हजारों लीटर पानी हर रोज हो रहा बर्बाद
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r5nr