28 अप्रैल को मिड डे मील वर्कर्स रहेंगी हड़ताल पर, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

002,,,
3,,,
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर सैकड़ों मिड डे मील वर्करों ने शहीद स्मारक पार्क सैक्टर 02 पंचकूला में इकट्ठा हो कर, शहर की सड़कों पर रोष प्रदर्शन करते हुए, माननीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला को सौंपा। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने  मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई कि मिड डे मील वर्करों का बकाया मानदेय तुरंत जारी करवाया जाए, मीड डे मील  वर्कर्स का बढ़ाया गया मानदेय प्रत्येक महीने की 7 तारीख तक दिया जा,ए मानदेय मिड डे मील वर्करों के खाते में डाला जाए, मानदेय 12 महीना मिले, मिड डे मील वर्करों से बेगार लेना बंद करो, बच्चों के खाना खाने के बाद किसी भी मिड डे मील वर्कर्स को स्कूल में न रोका जाए, स्कूलों को मर्ज करना और उन्हें बंद करने का कदम वापस लिया जाए, जिन वर्कर को हटाया जा रहा है उन्हें काम पर वापस लिया जाए या अन्य स्कूलों में जरूरत अनुसार समायोजित किया जाए, मिड डे मील वर्करों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाए व ₹2 लाख रिटायरमेंट लाभ दिया जाए, वर्दी भत्ता कम से कम ₹2000 सालाना किया जाए, सभी मीड डे मिल वर्कर्स को ईएसआई व पी एफ में कवर किया जाए,मीड डे मील वर्करों का मेडिकल निशुल्क किया जाए,सभी मीड डे मील वर्करों को पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन ₹24000 रुपए लागू किया जाए।
      प्रदर्शनकारियों को सीटू नेता लच्छी राम शर्मा, रणधीर सिंह साथी, सुरेखा, अंजू, लाभों देवी, सुमन,भी संबोधित किया और 28 अप्रैल को मिड डे मील वर्करों की राज्य व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उपरोक्त मांगों को सरकार ने लागू नहीं किया तो, 28 अप्रैल को हरियाणा के स्कूलों में मिड डे मील नहीं बनेगा और तमाम मिड डे मील वर्कर्स हड़ताल पर रहेंगे। जिसमें पंचकूला जिला में कार्यरत तमाम मिड डे मील वर्कर्स 28 अप्रैल को हड़ताल में शामिल होंगी। जिसके लिए जिला भर में जत्थे अभियान चलाकर अध्यापकों एवं मिड डे मील वर्करों से संपर्क करते हुए हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r71l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *