मसलिया में प्रेमी ने ही ले ली प्रेमिका की जान

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पहाड़ से एक युवती को शव अर्द्धजला स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। जैसे ही यह मिला क्षेत्र में इसकी चचा्र होने लगी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शव को जब्त कर लिया।

 
मसलिया के गुमरो पहाड़ खराब स्थिति में मिली युवती बिहार राज्य के बौंसी जिले की रहने वाली थी। युवती के जान लेने के आरोप में मसलिया पुलिस ने तुम्बाबेल गाँव के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी सामने आ रही है प्रेमी ने ही प्रेमिका की जान ले ली है। युवती की पहचान बिहार राज्य बाका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवसी पूनम कुमारी रूप में हुई है। 

पुलिस ने युवती के जान लेने के आरोप में उसके प्रेमी युवक तुम्माबेल निवासी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला फिलहाल प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r7g8