राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की और से विधिक सशक्तिकरण सह जागरुकता शिविर का अयोजन

4
4a

शिकारीपाड़ा/दुमका/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर झारखण्ड राज्य विधिक प्राधिकार के तत्वाधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका द्वारा जिले के शिकारिपाड़ा मे विधिक सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन जिला सत्र एवं अपर न्यायधीश रमेश चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान न्यायधीश ने 5784 लाभुकों के बीच 44406920.00 रूपये का परिषम्पति का वितरण की दिये गये स्वीकृति मे से सावर्जन पैशन के 244, चिकित्सा अनुदान 34, जेए पीएल  778, गव्य विकाड योजना के के तहत 12 लाभुकों को गाय, पशुपालन  विभाग से 52 चूजा, पीएम आवास के 113 लाभुकों को गृह प्रवेश प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड 62, ग्रीन कार्ड 132, दो लाभुकों को ट्रॉय साईकिल, बाल विकास विभाग के तहत 4043 छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, कन्यादान मे 73 लाभुकएवं जेएस पी एल के द्वारा 18 सखी मंडल महिला ग्रुप को करीब 41 लाख का क्रेडिट लिंकज ऋण का चेक दिया गया.गया . इस मौके पर न्यायधीश रमेश चंद्रा ने कहा कि आज के समाज मे महिलाओ की भागीदारी जरुरी है इसके लिए महिलाओ को आगे आने की जरुरत है. उन्होंने कहाकेंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाए चलाती है इसका लाभ उठाने पर जोर दिया. न्यायधीश ने शिक्षा, रोजगार, पर बल देते हुये कहा कि आज के दौर मे शिक्षा का होना जरुरी है. इसके जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने शिकारिपाड़ा मे अवैध खदान और उससे जुड़े बिचौलियों से बचने की सलाह दीं. उन्होंने डालसा द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सेवा को लाभ उठाने की अपील की.इस मौके पर सीओ राजू कमल, इंस्पेक्टर उमेश राम ,सीडीपीओ कुमारी रंजना , एल इ ओ तेरेसा मुर्मू ,जेएसपीएल के प्रतिनिधि प्रीतम , प्रदान धीरेन्द्र कुमार शिकारिपाड़ा मुखिया नमिता बास्की , डी पी आर ओ संजीव कुमार, बीपीओ नजीर हेमब्रम,पीलवी विकास प्रसाद ,सुशीला हेमब्रम और ब्लॉक एवं अंचल के कर्मी सहित काफ़ी संख्या मे महिलायें उपस्थित थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r7vb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *