रांची। झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के साथ-साथ वीरों की भूमि रही है। 15 नवंबर का दिन सिर्फ स्थापना दिवस के लिए नहीं बल्कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है लंबे समय से अलग झारखंड राज्य की मांग थी। हमारे पूर्वजों ने सदियों से झारखंड वासियों के हक, अधिकार और मांग को लेकर संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों ने यहां के लोगों के अस्तित्व और सम्मान के लिए अनेकों लड़ाइयां लड़ी। न कभी रुके न कभी थके। आज हम सभी के बीच आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मंच पर उपस्थित थे गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की परिकल्पना को पूरा किया जा सका था। झारखंड खनिज संपदा को लेकर देश और दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कहीं।
अभाविप ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धाजंलि
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस पर स्थानीय जिला कार्यलय से पथ यात्रा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लखीराम मंडल, जिला सह संयोजक कृष्णा शील, नगर मंत्री जयंत कुमार , मिलन कुमारी, खुशी कुमारी , अभिषेक गुप्ता , हेमन्त कुमार, राज सौरभ , ऋतु राज, उपेन्द्र दास, सनात कुमार , सचिन कुमार , सुशील हेंब्रम , नरेश मरांडी , गणेश मुर्मु, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर बांटी मिठाई
दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कांग्रेस भवन दुमका में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड राज्य स्थापना दिवस मिठाइयाँ बाँट जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, जुगल किशोर सिंह गणेश, शमशाद अंसारी, अलीमाम टिंकू, सत्यनारायण यादव, छबी बागची, ममता साह, महबुब आलम, संतोष सिंह, केशव चौधरी, शाहरोज शेख मौसम राजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
राजद ने भगवान बिरसा के प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण
दुमका। राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर मंगलवार को उनके आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में राजद प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास, दुमका नगर अध्यक्ष कंचन यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, ब्रजेश कुमार दर्वे, मुन्ना यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
भाजपाइयों ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धाजंलि
दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने कहा कि माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निवास मंडल, अमिता रक्षित, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जवहार मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, अमन राज, मनीष कुमार ,महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष नीतू झा, पिछड़ी जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण किशोर पिंटू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, दीपक सिंह सैनिक ,सूरज केसरी, सोनी हेंब्रम ,रितेश कुमार, अजय पाठक, संतोष साह ,लंबोदर दास, ऋषिकेश गुप्ता, साहेब कुमार, नरेश चंद्रवंशी, अपर्णा झा, दिनेश सिंह ,श्याम गुप्ता, संतोष साह ,प्रवीण सिंह, ओम केसरी, सुरेंद्र केसरी,जट्टू , विजय ठाकुर, रूपेश गुप्ता, अजय साह, निर्भयकांत मिश्रा ,रंजीत सिंह अक्षय कुमार, रितेश कुमार ,चंद्रनाथ राय , संदीप कुमार जय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
दीप जलाकर मनाया झारखंड स्थापना दिवस
दुमका। डीसी चौक के पास डीसी आवास के सामने अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर तथा आउटडोर स्टेडियम स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मार्ल्यापण तथा दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मौके पर समिति के पदाधिकारीयों में मंत्री दत्ता हादसा, प्रो॰ राजीव मिश्रा, ब्रज किशोर झा, प्रो॰ अनहद लाल( अनुज आर्य), केएन सिंह, अमर गुप्ता, कैलाश उरांव, रमेश मंडल, सूरज मुर्मू, सुबोध मुर्मू, बंदे उरांव, अजय कुमार दास, प्रभात लायक, देवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
स्थापना दिवस पर समाज सेवको को किया सम्मानित
दुमका। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं गणेश वंदना के साथ शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मंच संचालन डॉ पूजा गुप्ता किया। नटराज अकैडमी के अश्वनी कश्यप द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति की गई। दुमका जिला के निफा के संयुक्त सचिव अभिषेक साहा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास ठाकुर, नीतीश कुमार, संदीप कुमार अभिषेक साहा, आकाश मंडल ,प्रीति प्रिया, डॉ पूजा गुप्ता, भाग्यश्री शर्मा, जतिन कुमार, स्वागत गीत दर्शनशास्त्र विभाग एसपी कॉलेज के छात्र अमन आदित्य, संजय हसदा, मनीष टुडू, दामिनी बास्की और राधा रानी मुर्मू आदि मौजूद थे।
सिविल सोसायटी ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धाजंलि
दुमका। जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा के अवतरण दिवस पर सिविल सोसायटी दुमका सचिव संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण किया। उक्त अवसर पर सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज केशरी, विजय कुमार सोनी, गौतम कुमार, अमन राज, विक्रम कुमार, ऋषभ राज, जवाहर मिश्रा आदि उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अमर शहीद बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील करते हुए राज्यवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।
आदिवासी क्रांति सेना ने झारखंड स्थापना दिवस मनाया
दुमका। आदिवासी क्रांति सेना की ओर से झारखंड दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर सीमांत हांसदा, मुकेश आरडीएक्स टुडू, जयंत हेंब्रम, प्रेम हांसदा, मुन्ना हेंब्रम, शशांक हांसदा, आशीष किस्कू, क्रिस्टोफर सोरेन, दीपक हेंब्रम, लव किसोर टुडू, शिव शंकर सोरेन, राम हांसदा, लकी संतोष टुडू आदि उपस्थित थे
विधायक बसंत ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया
दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा दुमका द्वारा माल्यापर्ण किया गया मौके मुख्य रूप से विधायक बसंत सोरेन, केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, शिवा बास्की, अब्दुल सालम,शिबू चक्रवती, दिनेश मुर्मू, रवि यादव, निचित गोलदार, सिराजउद्दीन अंसारी, विजय मल्लाह,असीम मंडल, पराक्रम शर्मा, साकेत गुप्ता, मेहबूब सरकार, शान सिंह राजपूत, कुणाल थापा, अनमोल राम, मधु अली, इनायत करीम, गौरव झा, पीयूष कुमार मो. गुलज़ार, रंजीत शाह, फरीद खान, मो. आरिफ़,जमील अख्तर,चंदन भुवानियां,मनोज कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा देवी, इंदु चौबे, नासिबा शाहीन, गीता देवी, राज के साथ साथ कई झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।
स्थापना दिवस पर किसान सभा ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धाजंलि
दुमका। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ झारखंड में आदिवासियों और किसानों के ऐतिहासिक सेनानी बिरसा मुंडा की 148 वी जयंती किसान सभा ने 35 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के झंडा दिवस के रूप में मनाया। दुमका जिले के गोपीकंादर प्रखंड के ओजोमो पंचायत एवं कुशचिरा पंचायत के साथ खरौनी पंचायत के कारूडीह ग्राम में बिरसा मुंडा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की जयंती मनाई गई रामगढ़ प्रखंड के मोह बन्ना पंचायत भतोड़ीया बी पंचायत के चीहूंटीया ग्राम में नो खेता पंचायत में बरमसिया पंचायत के गरडी गांव में बिरसा मुंडा मनाई गई और किसान सभा का झंडा फहराया गया।