पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से चमेली स्वय सहायता समूह राशन संचालक के ऊपर लगातार गांव के दर्जनों ग्रामीण कुछ दिन पूर्व अपने गांव के राशन डीलर की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड कार्यालय में राशन डीलर के बारे में चुनपाड़ा एवं बड़ततला गांव के ग्रामीणों ने शिकायत कर अपनी हक की राशन की मांग किए थे।मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सितंबर एवं अक्टूबर माह का राशन अभीतक नहीं मिला है। साथ ही प्रत्येक कार्डधारी से एक-दो किलो अनाज में कटौती की जाती है। मौके पर गांव के कई ग्रामीणने बताया कि उनका अंत्योदय राशन कार्ड है, जिस पर 35 किलो अनाज मिलता है। लेकिन उन्हें सिर्फ 32 किलो ही अनाज मिला है। ग्रामीणों ने इस मामले में राशन डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मौके पर उपस्थित कई महिला लाभुक आक्रोशित होकर जन वितरण संचालक के साथ मारपीट करने के लिए भड़क गए मगर मौके पर कई लोगों ने राशन डीलर को सुरक्षित स्थान तक ले गएवहीं इस मामले में मौके पर मौजूद राशन डीलर चमेली स्वय सहायता समूह ने कहा है 24 नवंबर तक 3 गांव को राशन वितरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा की इस मामले को संज्ञान में लेकर डीलर के लापरवाही की वजह से डीलर को निलंबित कर दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rd95