नाबालिक ने फांसी लगाकर दी जान

जामा थाना क्षेत्र के आसनसोल कुरुवा पंचायत के तीनघरा गांव में बुधवार के सुबह 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता मोहन भंडारी कमाने के लिये घर से बाहर तमिलनाडु गये हुए हैं। घर में केवल लड़की और उसकी मां ही थी। मृतका की मां सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि खुशबू मैट्रिक का एग्जाम देने के बाद से ही गुमसुम रहा करती थी। शायद एग्जाम अच्छा न जाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rhyg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *