गोड्डा। सोमवार को गोड्डा- पाकुड़ मुख्य मार्ग में चांदनी चौक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया
मृतक युवक का नाम 18 वर्षीय आलमगीर आलम बताया जाता है, जो सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कुसबिल्ला गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर आ गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर गोड्डा मुफस्सिल एवं सुंदर पहाड़ी थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।