देवघर। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद के नेतृत्व में सिविल सर्जन के नाम डिप्टी सिविल सर्जन को डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायत की गई एवं ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद ने कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वे दूर-दूर से आते हैं और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के वजह से अपना इलाज कराए बिना ही उन्हें घूम कर घर जाना पड़ता है। इसी शिकायत को मद्दे नजर रखते हुए हम लोगों ने युवा कांग्रेस की ओर से आज शिकायत किया है, एवं उचित कार्रवाई की मांग की है। युवा काँग्रेस के नेता अभिषेक दुबे व सूरज सिंह का कहना हैं मरीजों का आना एवं बिना इलाज के घूम के जाना डॉक्टर अनुपस्थिति के वजह से मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी स्वास्थ्य विभाग से निवेदन है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निदान करें एवं उचित कार्यवाही करें। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद यूथ काँग्रेस नेता आशुतोष पासवान, मणिकांत कुमार यादव, दिनेश ठाकुर कांग्रेस के नगर महासचिव कुमार बाबा आदि मौजूद थे।