मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी में उबाल

टावर चौक पर जलाया नरेंद्र मोदी का पुतला

देश के लिए काला दिन:डॉ राजीव रंजन

IMG-20230227-WA0045

देवघर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोश में है।गिरफ्तारी के विरोध में शहर के ह्र्दयस्थली टावर चौक पर भाजपा के कद्दावर नेता नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।सोमवार को  अपराह्न 2 बजे आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन के मौजूदगी में पार्टी के जिला संयोजक मुकेश आनंद तिवारी के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव ने उपस्थित मीडिया वालों को बताया कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।ये देश के लिए ये दिन काला अध्याय है। एक तरफ भाजपा की सरकार अडानी जैसे बड़े घोटाले पर चुप्पी साध लेती वहीं बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाले सच्चे सेवक को झूठ को परेशान किया जा रहा है।देश की भोली भाली जनता किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगी,आने वाले समय मे ऐसे विकास विरोध सरकार को सबक सिखाएगी।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश विस्तृत कमेटी सदस्य उमाकांत बरनवाल, जिला सचिव संजय जायसवाल, पूर्व जिला सह प्रभारी लक्ष्मी देवी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुधीर दास, सारठ विधानसभा अध्यक्ष दिव्य ज्योति सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव, युवा संगठन मंत्री कुमार प्रभाकर, सारवां प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/roma

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *