रांची। आज झारखंड प्रदेश के कार्निवाल बैंकट हॉल, रांची में बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में झारखंड प्रदेश के राजद कार्यकर्ताओं में भरी जोश। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में राजद का प्रदर्शन बेहतर कैसे हो इसकी तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा और लालू जी के संदेश को घर -घर पहुंचाने की बात कही l सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने करते हुए मंच संचालन की जिम्मेवारी पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को दी गई। इस अवसर पर झारखंड के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी, श्याम रजक पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रमोद यादव, मिडिया प्रभारी सहित राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर देवघर से प्रदेश महा सचिव कृष्णा सिंह यादव, वरिष्ठ राजद नेता विनोद यादव, देवघर महिला जिला अध्यक्ष ममता मिश्रा, नवीन देव यादव युवा जिला अध्यक्ष, लालमोहन मांझी कैलाश यादव मुरली देवी मुकेश यादव मनोरंजन यादव जमीर अंसारी बलदेव यादव संजय पासवान बलदेव यादव ऋषिकेश मिश्रा नागेंद्र कुशवाहा सुशील कंचन भरत यादव आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rpwf